मझगईं। क्षेत्र के लोकनपुरवा गांव निवासी रंजीत के 10 हजार रुपये गायब होने के मामले में गांव में पंचायत हुई, जिसमें साथी मजदूरों ने कसम खाकर रुपये न लेने की बात कही।
बता दें कि रंजीत 28 लोगों के साथ हरियाणा से मजदूरी कर चार दिन पहले घर लौटा था। इस बीच उसकी जेब से 10 हजार रुपये गायब हो गए थे। जिस पर उसने साथ आए मजदूरों पर रुपये निकालने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। चोरी का पता लगाने के लिए गांव में पंचायत की गई और निर्णय लिया गया कि रंजीत के साथ आए हुए सभी 28 मजदूर अगर चोर नहीं है तो उन्हें कसम खानी पड़ेगी। इस पर सभी राजी हो गए। शुक्रवार को लोकनपुरवा गांव के प्रसिद्ध मंदिर बाबा बलदेव दास बरमबाबा स्थान पर सुबह आठ बजे ग्रामीणों संग लोग एकत्र हुए। यहां 26 मजदूरों ने मंदिर की परिक्रमा कर रुपये न लेने की कसम खाई, जबकि एक मजदूर नहीं आ पाया। संवाद