फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सशक्त समाज के लिए महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

Thu, 02 Oct 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा कोतवाली में एक दिन की कोतवाल बनीं आ​शिकी। संवाद
विज्ञापन
मैलानी/सिकंदराबाद। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जिले में बालिकाओं को सरकारी सेवाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जा रहा है। साथ ही महिलाओं-बालिकाओं को स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का सिलसिला जारी है। इसका उद्देश्य नारी शक्ति को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

महिला यात्रियों को अधिकार बताकर किया जागरूकः मैलानी के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को महिला यात्रियों को उनके अधिकार बताए और जागरूक किया। जीआरपी चौकी प्रभारी सुदेश कुमार ने महिलाओं को सलाह दी कि यात्रा के दौरान असुविधा होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। यात्रियों को महिला सशक्तीकरण के पोस्टर दिए गए। इस दौरान हेड कांस्टेबल विनेश यादव, सिपाही दीपिका त्यागी, आरपीएफ के सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
महिलाओं को निडर रहने की दी सलाहः
सिकंदराबाद के थाना नीमगांव में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य के नेतृत्व में एसआई प्रियंका शुक्ला ने महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के तरीके बताए। पंपलेट बांटकर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। उन्होंने निडर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


छाया बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

खीरी टाउन। एनसीसी कैडेट छाया वर्मा ने एक दिन के लिए थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला। छाया, युवराज दत्त महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करके महिला शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। थाने में आए फरियादियों की समस्या सुनीं और तुरंत निस्तारण का निर्देश दिया। संवाद
-
आशिकी को कोतवाल व पल्लवी को बनाया वरिष्ठ एसआई


गौरीफंटा। थारू क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल भूंड़ा में कक्षा 10 की छात्रा आशिकी ने एक दिन के लिए गौरीफंटा कोतवाली के कोतवाल का कार्यभार संभाला। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने आशिकी को कार्यभार सौंपा और कार्यों की जानकारी दी। आशिकी ने कोतवाली परिसर का जायजा लिया। अभिलेखों का निरीक्षण किया और फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। छात्रा पल्लवी पाठक को एक दिन के लिए वरिष्ठ एसआई व लक्षमी और संजना को उनका सहयोगी बनाया गया।
उधर, कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बिरियाखेड़ा गांव में जाकर नारी शक्ति को सशक्तीकरण अभियान के पंपलेट बांटे। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व कानून की जानकारी साझा की। संवाद

श्रेया को कोतवाली प्रभारी व सिदरा को बनाया चौकी प्रभारी

मैगलगंज। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा श्रेया शुक्ला ने एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी का कार्यभार संभाला, कस्बा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सिदरा मेराज अहमद कुरैशी ने निभाई। कोतवाली परिसर में कोतवाल रविंद्र पांडे ने दोनों छात्राओं को कार्यभार सौंपा। छात्राओं का काम देखकर कोतवाल रविंद्र ने उनके हौंसले को सराहा।

गौरीफंटा कोतवाली में एक दिन की कोतवाल बनीं आशिकी। संवाद

गौरीफंटा कोतवाली में एक दिन की कोतवाल बनीं आशिकी। संवाद

गौरीफंटा कोतवाली में एक दिन की कोतवाल बनीं आशिकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें