फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों को लग सकता है बड़ा झटका, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Wed, 11 Aug 2021 08:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

जमानत राशि वापस पाने के लिए मतगणना की तिथि से तीन माह के अंदर आवेदन करने का प्रावधान है, जिसके अनुसार दो अगस्त 2021 तक आवेदन पत्र जमा कराए गए। लखीमपुर खीरी जनपद में कुल 18074 पदों के लिए चुनाव कराए गए थे। 
 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों को जमानत राशि वापस प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की समय सीमा समाप्त हो गई है। अब तक कुल 37 प्रत्याशियों ने जमानत राशि वापस लेने के लिए आवेदन पत्र पंचास्थानि निर्वाचन कार्यालय में जमा किए हैं, जिनकी जांच करने के बाद जमानत राशि लौटाई जाएगी।
विज्ञापन


जमानत राशि वापस पाने के लिए मतगणना की तिथि से तीन माह के अंदर आवेदन करने का प्रावधान है, जिसके अनुसार दो अगस्त 2021 तक आवेदन पत्र जमा कराए गए। लखीमपुर खीरी जनपद में कुल 18074 पदों के लिए चुनाव कराए गए थे। 

प्रधान पद के प्रत्याशियों से दो हजार रुपये, बीडीसी प्रत्याशियों से दो हजार, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों से चार हजार और ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों से 500 रुपये जमानत राशि जमा कराई गई थी। आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं से निर्धारित जमानत राशि का 50 प्रतिशत धनराशि जमा कराई गई थी। 
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मधुलता सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के 11, बीडीसी के 13, प्रधान के 10, सदस्य ग्राम पंचायत के एक, अध्यक्ष जिला पंचायत के एक और ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी ने जमानत राशि वापस लेने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें