फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया ने मझगईं को 10 रन से हराया

विज्ञापन
मझगईं के बम्हनपुर में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत करते कमेटी सदस्य। स्रोत कमेटी
विज्ञापन
मझगईं। मझगईं के छेदुई पतिया में मुन्नापुरवा प्रीमियम लीग का दूसरा मैच पलिया व मझगईं के बीच खेला गया। इसमें पलिया की टीम ने 10 रन से जीत दर्ज की। हरिओम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टाॅस जीतकर मझगईं ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 65 रन बनाए। हरिओम ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। जवाब में मझगईं की टीम निर्धारित दस ओवर में 55 रन ही बना सकी।
पलिया के हरिओम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूर्व प्रधान अवधेश कुमार व नीरज मौर्या ने उन्हें ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान शहंशाह आलम, नाजिम हुसैन, अयान खान, मोनू, सुरेश, खुशीराम, पंकज, राजेश, वसीम, नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें