फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पड़रिया पैंथर्स और भानपुर वारियर्स फाइनल में, मुकाबला आज

Tue, 26 May 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फाइनल में खेलने के लिए खड़े ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : आंधी से खेत में टूटा पड़ा विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। बेलवा मलूकापुर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पड़रिया पैंथर्स और भानपुर वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल पड़रिया पैंथर्स और शादाब मेडिकल इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पड़रिया पैंथर्स ने आक्रामक शुरुआत की और निर्धारित 12 ओवर में 176 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शादाब मेडिकल इलेवन की शुरुआत खराब रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 12 ओवर में 126 रन ही बना सकी। पड़रिया पैंथर्स ने 50 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में जैश ने 80 रन की शानदार पारी खेलने के साथ दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में भानपुर वारियर्स का मुकाबला एसआरएस से हुआ। भानपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भानपुर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे एसआरएस की पूरी टीम 60 रन पर सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भानपुर वारियर्स ने पांच विकेट गंवाकर आसानी से मैच जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली। भानपुर के ऑलराउंडर शिवांक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल 27 मई को पड़रिया पैंथर्स और भानपुर वारियर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें