फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात जानवर के हमले से युवक घायल

Tue, 26 May 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। उत्तर निघासन रेंज के बेलरायां क्षेत्र स्थित ग्राम लालापुरवा में सोमवार रात घर के बाहर एक युवक पर अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी छोटू सोमवार रात करीब नौ बजे गांव के बाहर उत्तर दिशा में स्थित अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान अंधेरे में किसी जानवर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले से घबराकर युवक ने शोर मचाते हुए ‘शेर-शेर’ चिल्लाना शुरू कर दिया। युवक की आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक जानवर वहां से भाग चुका था।
परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल बेलरायां के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।रेंजर भूपेंद्र चौधरी ने तेंदुए के हमले की आशंका से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि घायल युवक के हाथ पर मिले निशान तेंदुए के हमले जैसे नहीं हैं। उनके अनुसार घटना के समय युवक नशे की हालत में था और स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। प्रथम दृष्टया मामला किसी आवारा कुत्ते के काटने का प्रतीत होता है।
विज्ञापन


तनसुखपुरवा में फिर दिखे तेंदुए के पैरों के निशान
बिजुआ। गांव तनसुखपुरवा में मंगलवार सुबह खेतों में तेंदुए के ताजे पैरों के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ पिछले करीब दस दिनों से गांव के आसपास सक्रिय है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुष्टि की है कि ये तेंदुए के ही निशान हैं। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ अब भी गांव के आसपास घूम रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने 10 दिन पहले गांव के आसपास पिंजरे लगाए थे, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें