फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों पर लाठीचार्ज से संगठन नाराज, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फरधान की भदूरा समिति पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में शुक्रवार को भारतीय किसान संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि भदूरा समिति पर किसान अपने हक की बात कर रहे थे, फिर भी पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं। दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी ने कहा कि पुलिस ने महिलाओं के साथ भी बर्बरता की। उन्होंने मांग की ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और जिले व प्रदेश में खाद की किल्लत को तत्काल दूर किया जाए।

प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार दीक्षित ने कहा कि यह सरकार किसानों के साथ हमेशा सौतेला बर्ताव करती रही है। भारतीय किसान संगठन किसानों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर मांगे नहीं मानी गईं तो संगठन चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें