गोला गोकर्णनाथ। नगर के चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर कुल हिंद मुशायरे का आयोजन किया यगा। इसमें शायरों ने देश के मौजूदा हालातों पर कलाम पेश किए।
सांस्कृतिक मंच पर मुख्य अतिथि हाजी राजा जफर उल्ला खां ने मुशायरे की शुरुआत कराई। अध्यक्षता गोला पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक बीए खान ने की।
मुशायरा में सलमान घोसवी ने फरमाया- क्यों भला गमजदा मैं रहूं, जो मुकद्दर में था हो गया। जहाज देवबंदी ने अपना कलाम पढ़ा, एक गंजे ने कहा ये डॉक्टर से एक दिन, मेरे गंजेपन में मेरा हाल ऐसा हो लिया। हर सुबह ये है मुसीबत क्या बताऊं डॉक्टर, ये पता चलता नहीं कि मुंह कहां तक धो लिया।
मुजफ्फर नगर के खुर्शीद हैदर ने कहा- गैर परों पर उड़ सकते हो हद से हद दीवारों तक, अंबर पर तो वही उड़ेंगे जिनके अपने पर होंगे।
कोटा राजस्थान के कुंवर जावेद, अलीशा मेराज, मुमताज नसीम, मंजर भोपाली, सबा बलरामपुरी ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। संचालन डॉ. हिलाल बदायूंनी ने किया। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सलीम, मधुकर शैदाई, रकीम खां, अयूब खां, राजाराम वर्मा, डॉ. समर्पित मिश्र, अनुज सिंह कछवाहा, विजय राठी, कर्म सिंह, गुरुदेव शर्मा और विवेक अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।