फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा ने निकाली स्कूटी-बाइक रैली

Thu, 16 Apr 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में स्कूटी आइक रैली निकालती महिलाएं। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत भाजपा की ओर से शहर में महिलाओं की स्कूटी-बाइक रैली निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। रैली को जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व अभियान की जिला संयोजक आशू मिश्रा ने शहीद नसीरुद्दीन मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रैली सदर चौराहा और संकटा देवी मार्ग से गुजरकर वापस शहीद नसीरुद्दीन मैदान पहुंची।

जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के माध्यम से देश की आधी आबादी को संसद व विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे लोकतंत्र और मजबूत होगा। वहीं आशू मिश्रा ने इसे महिलाओं के अधिकारों को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य सुनीता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने भी अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा निर्णय बताया। रैली में संगीता पुरी, संतोष कुमारी, रश्मि गुप्ता, अनीता निगम, मंजू लता श्रीवास्तव, कुलभूषण सिंह, उमेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें