फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह लेना चाहिए माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद : सुशील

विज्ञापन
पलिया चीनी मिल में स्टेज पर पूजा अर्चना करने पहुंचे मिल के यूनिट हेड। स्रोत चीनी मिल
विज्ञापन
पलियाकलां। बजाज चीनी मिल में चल रहे छह दिवसीय स्थापत्य एवं वास्तु ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन आचार्य सुशील बलूनी ने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को माता-पिता और बुजुर्गों का सुबह आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे सुख-शांति का वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन

आचार्य द्वारा वास्तु शास्त्र की नियमों का विस्तार से उल्लेख करते हुए चौंसठ पद वास्तु विन्यास को विस्तार से समझाया गया। साथ ही घर के कोणों और दिशाओं में किन ग्रहों व देवों का वास है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई। स्वामी-पृथ्वी के नाभिक तथा मनुष्य के नाभिक का संतुलन बनाने की विधि की आचार्य सुशील ने विस्तार से व्याख्या की।
बजाज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मिल के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा ने गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष अरुण मौर्या, कृषक रमेश दिवाकर, धर्म सिंह, अवतार सिंह, गुरुमेल सिंह, जीवन सिंह समेत अन्य को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें