प्रशिक्षण प्राप्त करती बालिकाएं-स्रोत संस्था
लखीमपुर खीरी। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ लखीमपुर की ओर से चलाए जा रहे संगीत से संस्कार अभियान के तहत शनिवार को लखीमपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निशुल्क ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर सामूहिक गायत्री मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर में संगीत में अभिरुचि रखने वाले विद्यालय की 30 छात्राओं ने ढपली संगीत सीखना शुरू किया है, जिनका पंजीकरण शुक्रवार को गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ टीम ने विद्यालय में जाकर किया था।
पहले दिन के प्रशिक्षण में ढपली की गूंज और गुमक संस्पर्श ध्वनियों के बारे में बताया गया। इस दौरान शिविर सहयोगी विद्यालय शिक्षिका शैलजा मौजूद रहीं। ढपली संगीत प्रशिक्षण शिविर के संचालक युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया कि विद्यालयों में ढपली संगीत शिविर कर चुकी छात्राओं के आगे के प्रशिक्षण क्रम को जारी रखने के लिए लखीमपुर के गोला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर हर रविवार साप्ताहिक ढपली संगीत प्रशिक्षण क्लास भी चलाई जाती है। संवाद