फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला तहसील में फायरिंग के मामले में एक नामजद दबोचा

विज्ञापन
गोला पुलिस गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की सुबह तहसील में बैनामा कराने आए दंपती पर असलाहधारियों ने वकील के तख्त पर ही हमला कर वकीलों, मुंशियों और वादकारियों के साथ मारपीट और फायरिंग की थी। इस घटना में वकील की तहरीर पर दो नामजद सहित आठ से 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता नरेश सिंह भदौरिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि 13 जुलाई की सुबह वह अपने तख्त पर बैठे थे, तभी उनके मुवक्किल गांव ग्रंट नंबर 10 निवासी हरभजन सिंह अपनी पत्नी सुखवंत कौर का बैनामा कराने आए। तभी आठ से 10 लोग नाजायज असलहों से लैस होकर आए और गालियां देकर मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर मौके पर मौजूद वकील, मुंशी, वादकारियों पर सुखपाल सिंह और बलदेव सिंह निवासी मित्रा विंद्रा फार्म बांकेगंज ग्रंट नंबर 10 थाना मैलानी ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। नरेश सिंह भदौरिया की बलवा, मारपीट, धमकी और प्राणघातक हमले की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने बल्देव सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी मित्रा बिन्द्रा फॉर्म बांकेगंज थाना मैलानी को गिरफ्तार कर लिया, उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी का चालान भेज दिया है और अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस कार्रवाई से वकील असंतुष्ट, इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेकर अपराधी छोड़ने का आरोप लगाते हुए ट्रांसफर की मांग की।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालबिहारी वर्मा, मंत्री नरेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम अखिलेश यादव को सौंपे गए ज्ञापन में वकीलों ने कहा है कि 13 जुलाई को दिनदहाड़े वकीलों पर कातिलाना हमला किया गया। पुलिस ने दो कारों, दो बाइकों को बरामद कर घटनास्थल से तीन अज्ञात हमलावरों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने रिश्वत लेकर 10 से 12 घंटे तक अपनी अभिरक्षा में रखने के बाद दो आरोपियों को छोड़ दिया। वकीलों ने इंस्पेक्टर का तत्काल ट्रांसफर और विभागीय वैधानिक कार्रवाई करने, वांछित सभी नामजद, अज्ञात आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, वकीलों की सुरक्षा के लिए तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात करने, आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने सहित कई मांगे डीएम से की हैं।
इस मौके पर आदर्श वर्मा, अवनीश वर्मा, विजय वर्मा, महेंद्र शर्मा, बृजेश तिवारी, सुरेश गिरि, राजेश गिरि, मनीष भारती, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जमीन के विवाद को लेकर वकील और महिला में मारपीट
गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में मंगलवार को वकील और एक महिला के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने वकील की तहरीर पर महिला और उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जमीन के विवाद को लेकर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव छितौनियां निवासी वकील सुरेशचंद कनौजिया की मुगलाखेड़ा निवासी संध्या वर्मा और उसके पुत्रों से मारपीट हो गई। वकील सुरेश सिंह कनौजिया ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विपक्षी सोनू निवासी मुगलाखेड़ा उसके तख्त पर आया और बाग का मुकदमा लड़ने के लिए कहने लगा। आरोप है कि मामले की जानकारी करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद सोनू अपने भाई आकाश वर्मा, संध्या देवी के साथ आया और उसे लात घूंसों से पीटने लगा। वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वकील ने बताया कि उसके चाचा और विपक्षी के बीच जमीन का विवाद चल रहा है, जिसे लेकर विपक्षी उससे रंजिश मानते हैं।
उधर, मुगलाखेड़ा निवासी संध्या वर्मा ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसका मायका कन्नौज के ग्राम रम्मापुरवा में है। उसकी मां के नाम पांच बीघा जमीन थी। भाई न होने के कारण वह सारी जमीन उसकी दस बहनों के नाम होनी थी। छितौनियां निवासी उसके बड़े बहनोई ने धोखे से मां से सारी जमीन का बैनामा करा लिया। जब उसे और उसकी बहनों को पता चला तो दाखिल खारिज न होने के लिए आपत्ति लगा दी और मुकदमा दायर कर दिया। आरोप है कि उसके बड़े बहनोई के भतीजे वकील सुरेश कनौजिया ने फोन कर गालियां व धमकी दी, जिसकी शिकायत करने बेटा सोनू वर्मा 14 जुलाई को तहसील गया था। जिस पर सुरेशचंद्र कनौजिया आग बबूला हो गए और मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर वह भी तहसील पहुंच गई। गुस्से में आकर वकील उसे भी मारने पीटने लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर वकील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है जबकि महिला की तहरीर पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दोनों पक्षों ने कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें