फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी निवासी अवधेश कुमार, सचिन वर्मा और दिवाकर के साथ एक बाइक पर फरधान कस्बा में आए थे। इसके बाद देर शाम करीब छह बजे वे वापस जा रहे थे। उदयपुर गांव के पास पहुंचे थे, उसी समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पांचों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी फरधान भेजवाया।
वहां डॉक्टरों ने अवधेश कुमार (50) निवासी उदयपुर सिकटिया को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में अवधेश की बाइक पर बैठे सचिन वर्मा 32 वर्ष और दिवाकर (30) निवासी उदयपुर सिकटिहा थाना फरधान और दूसरी बाइक पर सवार रिजवान (20) और नफीस (28) निवासी दतेली थाना मितौली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेई ने बताया चारों घायलों की हालत नाजुक थी। इसे देखते हुए चारों को जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया दो बाइकों की टक्कर होने से एक की मौत और चार घायल होने की जानकारी मिली है। दोनों बाइके कब्जे में ले ली गई हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें