फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली गोला क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी होने पर किशोरी प्रेमिका ने नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

चर्चा है कि गांव के ही एक युवक से 16 वर्षीय किशोरी का प्रेम प्रसंग था। बताते हैं कि सोमवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद प्रेमिका ने गांव के उत्तर में खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ की डाल में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के माता-पिता हिमाचल प्रदेश में मेहनत मजबूरी करते हैं। वह घर पर अपनी दादी के साथ रहती थी। घटना के वक्त दादी भी घर पर नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। लड़के के जहर खाने का मामला स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें