फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेंगू से बरवर में एक की मौत, मोहम्मदी में मिले दो संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी/ बरवर। जिले में डेंगू जानलेवा हो गया है। बुधवार को बरवर के गांव भौनापुर गांव निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला सरैंया में लगे स्वास्थ्य शिविर में दो बुखार के मरीजों में डेंगू और एक में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बरबर के गांव भौनापुर निवासी धनपाल को बुखार आने पर शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर पैथोलॉजी में हुई जांच में डेंगू बुखार होना बताया गया। हालत में सुधार न होने पर घरवाले धनपाल को लखनऊ लेकर गए। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर, मोहम्मदी में बुखार के प्रकोप को देखते हुए सीएचस प्रशासन ने मोहल्ला सरैंया में दो जगह स्वास्थ्य शिविर लगवाए। इसमें 52 लोगों की जांच करने पर दो बुखार के मरीजों में डेंगू, एक में मलेरिया और एक में टाइफायड बुखार की पुष्टि हुई है।
वहीं मंडी गेट के पास निवासी 65 वर्षीय विलकिसा की बुखार से मौत होना बताया जाता है। मोहल्ले के 30 वर्षीय रिजवान अली, 34 वर्षीय रिजवान मंसूरी, 28 वर्षीय फैज आलम, 13 वर्षीय महीम, 65 वर्षीय फैयाज आदि तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि मलेरिया की 71, डेंगू की 20 व टाइफायड की 47 जांचें हुई हैं। इसमें डेंगू बुखार की दो लोगों में और एक में मलेरिया और एक में टाइफायड बुखार की पुष्टि हुई है। वहीं मोहल्ले में एक और महिला की मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें