फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से महंगी बाइक लेकर भाग गया

Thu, 06 Nov 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के आवास विकास कॉलोनी के पीछे नहर पटरी स्थित एक बाइक शोरूम से एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने करीब ढाई लाख रुपये कीमत की बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

वह बाइक खरीदने के बहाने मंगलवार दोपहर शोरूम पहुंचा। उसने 2.60 लाख रुपये कीमत की काले रंग की रोडस्टर बाइक पसंद की। टेस्ट ड्राइव की अनुमति मिलने पर वह एक कर्मचारी के साथ बाहर निकला। थोड़ी दूर जाकर युवक ने कर्मचारी से पान मसाला लाने के लिए कहा और उसके जाते ही बाइक लेकर भाग गया।
शोरूम मालिक मनीष अग्रवाल ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें