फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने गन्ने के खेतों में मचाया उत्पात

Thu, 06 Nov 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज के महेशपुर जंगल में सोमवार रात से डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड मंगलवार रात भुइयां देवी के जंगल में पहुंच गया। यहां हाथियों ने उत्पात मचाते हुए बिहारीपुर फॉर्म निवासी अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह, राजपाल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरु पाल सिंह और जगपाल सिंह के खेतों में आकर करीब तीन एकड़ गन्ने की फसल रौंदकर तहस-नहस कर दी।
विज्ञापन

किसानों के शोर मचाने पर हाथी फिर जंगल में चले गए। रेंजर निर्भय प्रताप शाही में बताया कि झुंड में कुल चार हाथी हैं। उन्होंने सहजनियां के जंगल में हाथियों का दूसरा झुंड मौजूद होने से इन्कार किया है। बताया कि हाथियों पर पटाखे दगाने का कोई असर नहीं हो रहा है। फिर भी उनकी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें