फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में लगे बुजुर्ग ने दम तोड़ा, भड़के लोग

Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर/महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।  
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

सुबह छह बजे से लगे थे लाइन में, 12.30 बजे गिरे
इलाहाबाद बैंक की शारदा नगर शाखा में कैश निकालने के लिए लाइन में लगे 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह सोमवार की सुबह छह बजे से लाइन में लगे थे। 12.30 गश खाकर गिर पड़े। लोग उन्हें अस्पताल ले जाते, इससे पहले उनकी मौत हो गई। घटना से वहां जमा लोग भड़क उठे। बैंक का शटर बंद कर दिया और शव को शारदानगर-लखीमपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम सदर सदर सैमुअल पाल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुला।
गांव ओदारा गांव निवासी पैकरमा यादव का शारदानगर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में खाता है। साढ़े छह घंटा लाइन में लगना बुजुर्ग पर भारी पड़ गया। अचानक जब वह लाइन में ही गश खाकर गिरे तो अफरातफरी मच गई। वहां तैनात दो सिपाहियों ने उन्हें लाइन से निकालकर अलग बैठा दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनका दम निकल गया। मौत की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पत्नी ने बताया कि घर के खर्च व अन्य कार्यों के लिए वह कई दिनों से कैश को बैंक का चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लगभग ढाई घंटे मार्ग जाम रखा। अधिकारियों ने जब मृतक के परिवार को मदद का आश्वासन दिया तब माने। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें