कृषक समाज इंटर कॉलेज में 54वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में सैफई, सांई स्पोर्टिंग और गोला की टीम विजयी रही।
पहला मैच स्पोर्टिंग कालेज सैफई और हॉकी इटावा के बीच खेला गया, जिसमें सैफई की टीम ने 3-2 से विजयी रही।
दूसरा मैच ध्यानचंद क्लब और सांई स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बरेली के बीच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद बरेली की टीम 5-4 से विजयी रही। तीसरा मैच कृषक समाज यलो और सीतापुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें गोला की टीम 4-2 से विजयी रही। अंपायरिंग एमके कूरिया, मोहम्मद अरसद, सादाब, कुमार भरत ने की। टेक्निकल टेबुल पर राजेंद्र कुमार, राजर्षि शुक्ल, शिवराज पटेल, चिकित्सा व्यवस्था डॉ डेविड और कौशल वर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमति नरायन दीक्षित, डॉ सूर्य प्रकाश सिंह, सतीशचंद्र बाजपेयी, रामबहादुर वर्मा, श्याममूत्रि शुक्ल, महेश आजाद, सुशील मिश्रा आदि मौजूद रहे।