लखीमपुर खीरी। वृद्धावस्था पेंशन अब दो किस्तों में खाते में पहुंचेगी। तीन माह की 3000 रुपये पेंशन में पहले राज्यांश के 2400 रुपये भेजे जाएंगे। कुछ दिन बाद केंद्रांश के 600 रुपये खाते में आएगा। पेंशन वितरण में यह बदलाव किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के पेंशनरों को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन की धनराशि भी दो किस्तों में दी जाएगी। ऐसे पेंशनरों को 1500-1500 रुपये की दो किस्तों में भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने पेंशनरों से कहा कि पहली किस्त में कम धनराशि आने पर परेशान न हों। इसके लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने या आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं है। दूसरी किस्त में शेष धनराशि बाद में खाते में पहुंच जाएगी।