लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। ग्रामीण क्षेत्र गफ्फार नगर होते हुए राजधानी लखनऊ जाने वाली एकमात्र सीधी रोडवेज बस सेवा चार दिन से बंद है। बस संख्या यूपी 78 एल 7569 टायर खराब होने से डिपो कार्यशाला में खड़ी है। टायर हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय से आना है।
गोला से यह बस सुबह 6:45 बजे चलती है। घरथनिया, अजान, सकेतू, गुरुद्वारा और तिलकपुर होते हुए करीब 7:30 बजे गफ्फार पहुंचती है।
सिसोकन, ककरहा, कल्लुआ और फत्तेपुर होते हुए 8:40 बजे मैगलगंज में आने का समय है। वहां से 10 बजे सीतापुर और दोपहर 12 बजे लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन पहुंचती है।
वापसी में बस लखनऊ से दोपहर 12:40 बजे चलती है। सीतापुर 3:30 बजे और मैगलगंज शाम पांच बजे पहुंचती है। इसके बाद शाम 7:30 बजे गोला पहुंचती है। यह बस क्षेत्रवासियों को प्रदेश मुख्यालय तक सीधी यात्रा सुविधा देती है। नौ सितंबर से टायर खराब होने के कारण संचालन बंद है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र कमल ने बताया कि टायर खराब होने से बस का संचालन रोकना पड़ा। टायर हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय से आते हैं। रूट पर दूसरी बस भेजी गई है।