फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पब्लिक बेवकूफ नहीं रही शहनाई के पंडालों में चुनावी चर्चाओं का जोर

विज्ञापन
गोला के एक शादी समारोह में चुनावी चर्चा में मशगूल लोग - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। विधानसभा का चुनावी रंग शादी समारोह में भी दिखने लगा है। शहनाई पंडालों में दुल्हन-दूल्हा से ध्यान हटाकर लोग हाथों में भोजन की प्लेट लिए और सर्द रात में गर्म कॉफी की चुस्की लेते हुए चुनावी चर्चाओं में मशगूल दिख रहे हैं। ऐसा ही दृश्य नगर के एक वैवाहिक समारोह में देखने को मिला, जहां लोग अलग-अलग समूहों में चुनावी चर्चाओं में तर्क पर तर्क देते दिखे।
विज्ञापन

शहनाई पंडाल में कुछ सूटेड बूटेड लोग चुनावी चर्चा कर रहे थे। इतने में राजनीति में रुचि रखने वाले कुछ और लोग भी हाथ में खाने की प्लेट और गरम काफी की प्याली लिए आगे बढ़ आए। फिर क्या था तर्क पर तर्क आंकड़ों पर आंकड़े, जातीय समीकरण, उम्मीदवारों का व्यक्तित्व, यहां तक कि राजनीतिक पार्टियों के कामकाज, सरकारों के कार्यकाल, प्रत्याशी के स्वभाव, मतलब परस्ती जैसे न जाने कितनी चर्चाएं शुरू हो गईं। तर्क ऐसे की राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्ता भी फीके पड़ जाएं। चर्चा भी बेबाक, निष्पक्ष, बिना किसी लाग लपेट के। इतने में अलग-अलग दलों के समर्थक भी आ गए फिर क्या था चर्चा में मशगूल लोगों ने कहा कि अब जनता बेवकूफ नहीं रही जिसे भरमा पाओगे।
उन्हें यूं लपेटा कि समर्थकों को मौके से खिसकना ही पड़ा। इन चर्चाओं से साफ था कि जनता को सरकारों से काफी शिकवे शिकायतें हैं, उनकी नजर में सारी पार्टियां वादे, घोषणाएं कर कुर्सी हथियाने का काम करती हैं। इस बार का बिना किसी लहर का चुनाव है। वादों, घोषणाओं में भरमा कर जनता का भरोसा जीतना किसी भी राजनीतिक दल या नेता के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें