फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब विद्यालय स्तर पर ही तैयार होगी खिलाड़ियों की पात्रता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय से लेकर माध्यमिक स्तर के स्कूलों में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जो खेल में रुचि रखते हों, उन्हें अब अपने चयन के लिए भागमभाग नहीं करनी पड़ेगी। अब स्कूल स्तर पर ही खिलाड़ियों की पात्रता सूची तैयार की जाएगी। इससे समय रहते खेलों को संपन्न कराया जा सकेगा। इस काम में सबसे अहम भूमिका खेल शिक्षकों की होगी। सूची समय से उपलब्ध नहीं कराने के चलते विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में जिले की सहभागिता घटती दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि हर साल पात्रता सूची और दस्तावेजों की प्रक्रिया में देरी होने के कारण दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाते थे। वहीं खेल शिक्षकों को खिलाड़ियों की सूची और दस्तावेजों की पुष्टि कराने के लिए स्थानीय डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। बताया कि अब यह व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है।
वहीं सही समय पर खिलाड़ियों की सूची न बनने के चलते खेलों में जिले की सहभागिता में कमी आ रही थी। कहा कि नियमों में सुधार करते हुए यह प्रक्रिया अब प्रधानाचार्य और खेल शिक्षक के कंधों पर डाल दी गई है। वह अपने स्कूल के खिलाड़ियों की सूची तैयार करते हुए संबंधित अधिकारी से उसकी जांच कराएंगे। इससे खिलाड़ियों के साथ ही शिक्षकों की भाग दौड़ में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें