फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब थारू ग्राम सूरमा में हाथियों ने मचाया उत्पात

Thu, 03 Nov 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
विज्ञापन
थारू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई बीघा गन्ने की फसल को रौंदा
विज्ञापन

आदिवासी जनजाति थारू क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का तांडव लगातार जारी है। मंगलवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने धुसकिया और बलेरा में उत्पात मचाया था। वहीं बुधवार की रात को एक बार फिर थारू ग्राम सूरमा में कई बीघा गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ पार्क प्रशासन के खिलाफ रोष है। 
विज्ञापन

बुधवार रात दुधवा पार्क के जंगल से निकले लगभग दो दर्जन से ज्यादा हाथियों  के झुंड ने थारू ग्राम सूरमा में धावा बोल दिया और वहां के किसान  हरिश्चंद्र राना पुत्र लालजी की दस बीघा गन्ने की फसल, ठालू पुत्र सलिगराम की सात बीघा तथा रामलाल पुत्र गर्भू की आठ बीघा गन्ने की फसल  को खाकर तथा रौंद कर नष्ट कर डाला। गांव वालों के जाग जाने और गोला पटाखा आदि दागने से नाराज हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। हाथियों ने गांव के लालू पुत्र बंधू के कच्चे घर की दीवार तोड़ डाली जिससे ग्रामीणों में  दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों में पार्क प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इससे पूर्व  मंगलवार को हाथियों ने थारू ग्राम बलेरा और धुसकिया में जमकर उत्पात मचाया  था। कई किसानों की दर्जनों बीघा गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें