फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्यारेपुर में मिला डेंगू का मरीज, शहर में बढ़ा खौफ

विज्ञापन
कैमाबुजुर्ग में मरीजों को देखते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मोहल्लों में जमा गंदगी और नालों में जमा पानी लोगों की बढ़ा रहा चिंता
विज्ञापन

पहले हिदायतनगर में मिला था एक मरीज, स्वास्थ्य विभाग का दावा, दोनों स्वस्थ
पालिका प्रशासन का हर मोहल्ले में फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने का दावा

लखीमपुर खीरी। जिले में मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच अब शहर में डेंगू के दो मरीज हो गए हैं। हिदायतनगर के बाद अब प्यारेपुर मोहल्ला के बुखार पीड़ित में डेंगू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में प्यारेपुर में एक डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं, डेंगू का मरीज मिलने से अब मोहल्लों के लोगों में डेंगू और मलेरिया का खौफ बढ़ने लगा है। हालांकि, पालिका प्रशासन हर मोहल्ले में फॉगिंग के साथ एंटीलार्वा का छिड़काव कराने का दावा कर रहा है। मगर, मोहल्लों में जमा गंदगी और नालों में जमा पानी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।
जिला अस्पताल में इस समय बुखार पीड़ित मरीजों की बाढ़ है, जिसमें संदिग्धों को चिह्नित कर उनकी डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जा रही है। पिछले एक सप्ताह में जांच के दौरान बुखार पीड़ित डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इसमें एक हिदायतनगर से और दूसरा शनिवार को प्यारेपुर में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यारेपुर निवासी युवक की बृहस्पतिवार को जांच हुई थी, जिसकी शुक्रवार को रिपोर्ट आई। जांच में युवक की प्लेटलेट्स भी बेहद कम मिली थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि दोनों मरीज स्वस्थ हैं। डेंगू के मरीज मिलने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना सीएमओ को दी है, जिससे पीड़ित व आसपास के घरों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराकर मच्छरों का लार्वा संग्रह कर डेंगू मच्छर की पहचान हो सके।

अब तक जिले में मिले मरीज

  • डेंगू- छह
  • मलेरिया-32
  • एईएस-34
  • जेई- पांच
  • स्क्रब टायफस- दो

जिला अस्पताल में शुक्रवार को हुई जांच

  • टायफाइड- 72 ( पॉजिटिव-16)
  • मलेरिया-55 ( पॉजिटिव-शून्य )
  • डेंगू- तीन ( पॉजिटिव-शून्य)

डेंगू के सामान्य लक्षण

  • 1. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • 2. तेज बुखार
  • 3. बहुत तेज सिर दर्द
  • 4. आंखों के पीछे दर्द
  • 5. उल्टी आना और चक्कर महसूस होना
  • 6. प्लेटलेट्स कम होना

डेंगू से बचाव के उपाय

  • 1. घर में और घर के आसपास साफ सफाई रखें।
  • 2. घर एवं आसपास पानी को न इकठ्ठा होने दें।
  • 3. सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • 4. घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं।
  • 5. शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें।
  • 6. बुखार आदि आने पर उसे अनदेखा न करें।

प्लेटलेट्स का कम हो जाना डेंगू बुखार को प्रमाणित नहीं करता। अन्य बीमारियों में भी प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। डेंगू बुखार की पुष्टि सिर्फ एलाइजा जांच से होती है। यह जांच केवल जिला अस्पताल में होती है। - शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें