फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब अत्याधुनिक पीओएस मशीन से खाद की बिक्री करेंगे कारोबारी

विज्ञापन
कारोबारियों को पीओएस मशीन देते जिला कृ​षि अ​धिकारी अरविंर चौधरी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद के खाद कारोबारी अब पुरानी नहीं, बल्कि नई अत्याधुनिक पीओएस मशीनों से खाद की बिक्री करेंगे। कृषि विभाग की ओर से जनपद के सभी खाद कारोबारियों को निशुल्क मशीन उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जनपद में 1805 खाद कारोबारी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में कारोबारी करते हैं। खाद कारोबारियों के पास अभी तक एल-शून्य मशीन है। जिसका इस्तेमाल खाद कारोबारी करते आ रहे हैं, लेकिन अब शासन ने एल-वन मशीनों को उतारा है। एल-वन मशीन पुरानी मशीन से काफी अपडेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी मशीनों से अभी तक कारोबारी हेरफेर कर लेते थे, लेकिन नई मशीनों से संभव नहीं है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि जनपद के 1805 कारोबारियों को एल-वन मशीन वितरण किया जाना है। इसमें शनिवार तक 355 कारोबारियों का मशीन का वितरण किया जा चुका है। उपकृषि निदेशक कार्यालय परिसर में 18 और 19 मई तक शिविर लगाया जाएगा। कारोबारी शिविर से अपनी मशीनें ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें