फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 11 फरवरी तक दाखिल होंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से एमएलसी चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में चार फरवरी से 11 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 फरवरी को नाम वापसी कर सकेंगे। तीन मार्च 2022 को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा और 12 मार्च को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन कराने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2022 निर्धारित है। इसके बाद तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में लोकल बॉडी के निर्वाचित पदाधिकारी मतदान कर सकेंगे। जैसे नगर पंचायत व नगर पालिका के वार्ड मेंबर और चेयरमैन मतदान करेंगे। इसके अलावा ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, एमएलए और एमपी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर एमएलसी का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें