फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाइसेंस नहीं, फिर भी घर से बिक रहीं थीं दवाएं

Mon, 07 Sep 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एक घर में संचालित मिला मेडिकल स्टोर, कार्रवाई के दौरान टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने रविवार को पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में एक घर में छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित मिला। टीम ने करीब 40 हजार रुपये की औषधियां सीज कीं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबीता रानी ने बताया कि पुलिस बल के साथ दीपक कुमार के घर कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं मिला। दवाओं की खरीद से संबंधित बिल भी नहीं दिखाए जा सके।
कार्रवाई के दौरान दीपक कुमार मौके पर नहीं मिले। उनकी माता की मौजूदगी में औषधियां सीज की गईं। दवाओं को संदिग्ध मानते हुए पांच नमूने जांच और विश्लेषण के लिए लिए गए। इन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबीता रानी ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दीपक कुमार के खिलाफ सक्षम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें