गोला गोकर्णनाथ में खुटार रोड पर गुरुवार रात को सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से चार लोगों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है।
नगर के संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रमुख कश्मीर सिंह खुराना निरंकारी अनुयायियों के साथ उत्तराखंड के एक सत्संग में शामिल होने गए थे। 17/18की रात वापस आते समय दतेली गांव के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क की खाई में घुस गई। बुलेरो में सवार कश्मीर सिंह खुराना (85), मंजू (48)पत्नी अयोध्या प्रसाद कुसमौरी अलीगंज, रेनू (21) पुत्री अयोध्या प्रसाद कुसमौरी अलीगंज, नीतू गुप्ता (35) पत्नी पवन गुप्ता मोहल्ला ऊंची भूड़ गोला, शिवम गुप्ता (26) ऊंची भूड़, हेमवती (30) पत्नी रामनिवास लाल्हापुर गोल, पवन गुप्ता (25) अर्जुननगर, बिंदु कश्यप (40) ऊ ंची भूड़, रामनिवास (38) लाल्हापुर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से नीतू गुप्ता, हेमवती, पवन गुप्ता और कश्मीर सिंह खुराना को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।