फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निघासन और परागीपुरवा इलेवन में होगा फाइनल में मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। परागीपुरवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के तहत बृहस्पतिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला निघासन और रकेहटी के बीच खेला गया, जिसमें निघासन की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला परागीपुरवा और छींटनपुरवा के बीच खेला गया, जिसमें परागीपुरवा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में निघासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में रकेहटी की टीम 84 रन पर सिमट गई। इस तरह निघासन ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल परागीपुरवा और छींटनपुरवा के बीच खेला गया। परागीपुरवा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 183 रन बनाए। जवाब में छींटनपुरवा की टीम 9 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई।
अब टूर्नामेंट का फाइनल निघासन और परागीपुरवा इलेवन के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री विनोद लोधी, अंतरवेद मंडल के अध्यक्ष दामोदर मौर्य, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पंकज गिरि और निघासन के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी के अलावा काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें