फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चित्रकला में विवेकानंद एकेडमी की लवलीन कौर ने मारी बाजी

विज्ञापन
दुघवा में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत करते वार्डेन महावीर। स्रोत दुधावा
विज्ञापन
पलियाकलां। विश्व जैव विविधता दिवस पर दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में गोष्ठी के साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विवेकानंद एकेडमी की छात्रा लवलीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दुधवा पर्यटन परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में बच्चों को वन एवं वन्यजीवों पर आधारित डाक्यूमेंट्री और पीपीटी के माध्यम से कई जानकारियां दीं गईं। स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें विवेकानंद एकेडमी की छात्रा लवलीन कौर ने प्रथम, विवेकानंद एकेडमी भीरा की ही नंदिनी शर्मा ने द्वितीय व गोल्डन फ्लावर स्कूल की परमीत कौर व प्रतिभा सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वार्डन महावीर सिंह, रेंजर प्रशांत कुमार प्रियदर्शी, स्टेनो रमेश कुमार, सठियाना के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के रोहित रवि, संदीप कुमार, विपिन सैनी, अपूर्व गुप्ता, धनीराम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को शील्ड देने के साथ ही उनकी कलाकृतियों को भी अधिकारियों ने जांचते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई स्कूलों का स्टॉफ भी मौजूद रहा।

दुघवा में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत करते वार्डेन महावीर। स्रोत दुधावा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें