फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नवनियुक्त प्रशिक्षु वन दरोगाओं को कराया दुधवा का भ्रमण

Wed, 10 Dec 2025 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में प्र​शिक्षु वन दरोगाओं को भ्रमण कराते वार्डेन व अन्य अ​धिकारी। स्रोत : दुधवा प्रशासन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में कानपुर के निदेशक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से 54 प्रशिक्षु वन दरोगा को भ्रमण के लिए दुधवा भेजा गया। इसमें सभी वन दरोगाओं को जंगल में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए की जाने वाली पेट्रोलिंग के साथ ही उन्हें कई जानकारियां दीं गईं। हाथी व गैंडा प्रबंधन के बारे में बताने के साथ ही जंगल सफारी कराकर दुधवा के बारे में अधिक से अधिक जानकारियां दीं गईं।
विज्ञापन


सोमवार को प्रशिक्षुओं को वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा महावीर सिंह के नेतृत्व में दुधवा की टीम द्वारा गौरीफंटा, बनकटी व नेपाल सीमा की सीमावर्ती चुनौतियों से संबंधित अनुभव देने के लिए पैदल शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गौरीफंटा, बनकटी एवं दुधवा रेंज का स्टाफ भी सम्मिलित रहा और सीमावर्ती वन प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने संबंधी जानकारी प्रदान की।
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने लगभग 15 किमी तक पैदल भ्रमण किया। पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दुधवा टाइगर रिजर्व की दुधवा बाघ संरक्षण फाउंडेशन की टीम द्वारा दुधवा की बायोडायवर्सिटी के संबंध में प्रशिक्षुओं को जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान दुधवा के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें