केंद्र प्रमुख सीए श्रवण गुप्ता को बैनर व योग पट्टिका देते हुए पदाधिकारी। स्रोत : संस्थान
लखीमपुर खीरी। राजापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अमृत सरोवर में बुधवार को भारतीय योग संस्थान का 35वां योग केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिला प्रधान रमेश चंद्र वर्मा ने इस नए केंद्र की जिम्मेदारी सीए श्रवण गुप्ता को सौंपी।
प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा ने केंद्र प्रमुख को बैनर व योग पट्टिका देकर उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय प्रधान राम बहादुर मित्रा ने योग की प्रारंभिक सूक्ष्म क्रियाएं, आसन कराए। जिला प्रधान ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग के लाभ बताए। बताया जिले में अब 13 महिला व 22 सामान्य सहित 35 केंद्र हो गए हैं। जिला मंत्री शिवराम वर्मा ने योग मंजरी पुस्तिका की विशेषताएं गिनाईं। पदाधिकारी राम टहल वर्मा, रामदीन राठौर, आरसी सक्सेना ने नए केंद्र खोले जाने की सराहना की। केंद्र प्रमुख सीए श्रवण गुप्ता ने सभी साधकों से आग्रह किया कि वे केंद्र पर नित्य प्रति समय से आएं। केंद्र से निशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते रहें। रोजाना सुबह छह बजे से योग क्रियाएं शुरू होंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशीला सिंह ने किया।