फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
अमन बाजपेयी।फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र की सौतेले चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11:15 बजे परिवार के लोग खाना खाकर बैठे थे। कॉलोनी निवासी सौतेला भाई कुलदीप बाजपेई आया और दरवाजा खटखटाकर उन्हें आवाज दी। वह बड़े बेटे अमन बाजपेई (26), छोटे बेटे अभय और पत्नी नीलम के साथ दरवाजा खोलने पहुंचे। अमन बाजपेई ने गेट खोला, आरोप है कि तभी कुलदीप ने तमंचे से अमन को सीने में गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन के पिता का आरोप है कि सौतेला भाई कुलदीप उनके पिता रामराखन से रुपये मांगता था और न देने पर आए दिन तमंचा लेकर धमकाता था। उनके और परिवार के विरोध करने पर कुलदीप रंजिश मानने लगा। इसी रंजिश के चलते उसने अमन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने विजय की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है।
पिता की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की वजह संपत्ति का विवाद है। आरोपी को 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -अनिल कुमार प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें