धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के वार्ड चार में नयाराम होटल के पास पुलिस ने एक महिला और युवक को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला डिवीजन वन कार्यालय, धनगढ़ी-कैलाली के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी योगेंद्र सिंह तिमिलसिना ने बताया कि पुलिस ने नयाराम होटल के पास एक युवक और महिला को संदिग्ध अवस्था में जाते देखा। रोककर उनके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें तेंदुए की खाल मिली। इसके बाद दोनों को जिला पुलिस कार्यालय लाया गया।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अशोक धामी (36) निवासी छब्बीस पाथीभरा गांवपालिका-3, जिला बझांग और सीता देवी चौधरी (47) निवासी टीकापुर नगरपालिका वार्ड-3, जिला कैलाली के रूप में बताई। वन विभाग उनसे पूछताछ कर रहा है कि खाल कहां से लाई गई थी और इसे किसे सौंपना था।
धनगढ़ी में नेपाल पुलिस ने बरामद की गुलदार की खाल। स्रोत पुलिस