ग्राम भूलनपुर में गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में बच्चों को विद्या आरम्भ कराते टोली के लोग। स्रोत
बेलरायां। ग्राम भूलनपुर में हो रहे तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सोमवार को 27 बच्चों का नामकरण किया गया। इस बीच शांतिकुंज हरिद्वार की टोली ने कार्यकर्ताओं का तिलक वंदन किया।
गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ ग्राम पंचायत भिड़ौरी की पूर्व प्रधान सुनीता देवी वर्मा, ध्रुव वर्मा, लक्ष्मी नरायन वर्मा और सुरेश दिनकर ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन कर किया। बाद में गायत्री मिशन टोली ने महायज्ञ स्थल में ग्राम भूलनपुर निवासी पार्थ कुमार वर्मा, यशी वर्मा, कनिक वर्मा, वैष्णवी वर्मा, अछिता वर्मा सहित 15 बच्चों का विद्यालयों में विद्यारंभ कराया।
यहां ग्राम अटवा निवासी सूरज विश्वकर्मा सहित मोतीपुर, भूलनपुर और भिड़ौरी के 12 बच्चों का नामकरण कराया गया है। संचालन लक्ष्मी नरायन वर्मा ने किया। इस मौके पर सहजराम वर्मा, राममूर्ति वर्मा, राजेश वर्मा, राम विनोद वर्मा, प्रेमप्रकाश वर्मा, कपिल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद