फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत सदस्यों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। नगर पंचायत सदस्यों ने बिना टेंडर और प्रस्तावों के निर्माण कार्य कराने, पूर्व में दिए गए प्रस्तावों के कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया। उधर ईओ और चेयरमैन ने कहा कि कोरम के अभाव मेें बोर्ड की बैठक स्थगित हुई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में दोपहर साढ़े बारह बजे बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी। ग्यारह सदस्य कार्यालय तो पहुंचे लेकिन सभागार में नहीं गए। एकमात्र नामित सदस्य सुरेंद्र मिश्रा ही सभागार में पहुंचे। दो बजे तक मात्र एक सदस्य के सभागार में उपस्थित रहने पर चेयरमैन सत्यवती ने कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी। बाद में इन ग्यारह सदस्यों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बैठक के बहिष्कार का एलान किया और इसकी एक प्रति नगर पंचायत कार्यालय में भी रिसीव कराई।
विज्ञप्ति में सदस्यों का आरोप है कि पूर्व में दिए गए प्रस्तावों के काम न कराकर बिना प्रस्ताव और टेंडर के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। बोर्ड की बैठक में संविदा कर्मियों की उपस्थित पर भी सदस्यों ने आक्रोश जताया। सदस्यों ने बिना टेंडर और प्रस्तावों के कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच उच्च अधिकारियों से कराकर ऐसे कामों का भुगतान न किए जाने की मांग की है। विज्ञप्ति पर संदीप राज, अचला शर्मा, अमन शाह, कौशल्या देवी, योगेश शंखवार, यूसुफ अंसारी, भूपेंद्र गुुप्ता, किरन देवी, शबाना परवीन, संतोष राठौर, मीरा भार्गव के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कुल पंद्रह सदस्य हैं, जिनमें तीन नामित हैं। उधर चेयरमैन सत्यवती का कहना है कि कोरम के अभाव में बैठक स्थगित की गई है। अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। ईओ राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे तक केवल एक सदस्य सभागार में पहुंचा, जिस कारण चेयरमैन ने कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें