फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एमवीआर टीम ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विजेता टीम को किया जा रहा पुरस्कृत। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुराने एसपी बंगला मैदान में आयोजित एसपी बंगला प्रीमियर लीग का रविवार को फाइनल मुकाबला हल्क इलेवन, एमबीआर इलेवन के बीच हुआ। इसमें एमबीआर की टीम ने जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता को संयुक्त रूप से पुरस्कार और ट्रॉफी का वितरण किया गया।
विज्ञापन


एमबीआर ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 145 रन बनाए। सबसे ज्यादा वकार हैदर ने 32 गेंदों पर 86 रन बनाए। हल्क इलेवन के करन सिंह ने 3 विकेट लिए। जवाब में हल्क इलेवन की धीमी शुरुआत रही, लेकिन हिमांशु ने 57 और करन सिंह ने 42 रन की पारी खेलते हुए मैच को रोमांचक बना दिया।
अंतिम ओवर में जीत के 37 रन चाहिए थे, लेकिन एमबीआर के खिलाड़ियों ने 7 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच करन और मैन ऑफ द सीरीज करन सिंह को दिया गया। विजेता टीम को 16 हजार उपविजेता को 8100 रुपए पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


इस मैच के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर सपा नेता मोहन बाजपेई, विशिष्ट सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता रियाजुल्ला खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मिर्ज़ा शेखू मौजूद रहे। इस दौरान आयोजक मंडल में शानू शाह, नईम राईन, फुरकान खान, कलाम खान, समर सिंह चीमा, राजा राइन, अनस आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें