फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गले में बांका मारकर भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। थाना मैलानी के महुरैना गांव निवासी युवक की चचेरे भाई ने बांके से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला किसी महिला से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए तमाम बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

महुरैना गांव निवासी ध्रुव यादव (40) पुत्र भूधरलाल किसी बात को लेकर सगे चचेरे भाई से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चचेरे भाई श्याम सिंह ने उस पर बांके से प्रहार कर दिया। हादसे के दौरान बांका गर्दन में जा लगा। गर्दन कटने से ध्रुव यादव जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बताया जा रहा कि घायल की कुछ ही देर के बाद मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को आला-ए-कत्ल के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सीओ गोला गवेंद्र गौतम ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला किसी महिला से जुड़ा है। पुलिस जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें