फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईंट-भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
ममरी। कस्बे से रोशननगर जाने वाली सड़क पर एक बाइक सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रॉली में घुस गई। इससे बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे ममरी से रोशन नगर जाने वाले मार्ग पर पर रोशन नगर की तरफ से आ रही बाइक सामने से आ रही ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रॉली के नीचे घुसकर चकनाचूर हो गई। इससे बाइक चला रहे मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर डाटपुर निवासी महेंद्र कुमार के 18 वर्षीय पुत्र सूर्या की दबकर मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

वहीं बाइक पर पीछे बैठे हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनहां निवासी 17 वर्षीय लकी और 16 वर्षीय अनुशील गंभीर से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गोला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने हालात गंभीर देख दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक का शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें