फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी/ नेपाल। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के बेली गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि बेली गांव के पास खुटिया नदी घाट पर शनिवार को 29 वर्षीय रमेश चौधरी का शव मिला था। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद युवक के शरीर व गर्दन में चोट के निशान मिले थे। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी जिसके बाद मृतक की पत्नी अमृता को पुलिस ने हिरासत में लिया। महिला अमृता ने कबूल किया कि उसका गांव के ही विष्णु चौधरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने शुक्रवार की रात प्रेमी के साथ उसे देखा तो उनमें मारपीट हुई। फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर खुटिया नदी में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें