फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी सुरजीत की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के रम्मापुर निवासी गांव में महेश भार्गव के 15 वर्षीय बेटे सुरजीत की मौत के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला 18 बीघे जमीन की कब्जेदारी से जुड़ा बताया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह खेत देखने गया गांव रम्मापुर निवासी महेश भार्गव के 15 वर्षीय बेटे सुरजीत का शव सोमवार सुबह महेश वर्मा के खेत में खड़े नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता पाया गया था। जिस पर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। एसओ सुनीत कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरजीत की हत्या गला दबाने के बाद शव फंदे पर लटकाना बताया गया है।
बताया कि मृतक के पिता महेश भार्गव की तहरीर पर चार लोगों राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप, शिवशंकर पुत्र राजेंद्र निवासी रम्मापुर, भूटान पुत्र चंपा निवासी रायपुर, नन्हे पुत्र माखन निवासी रमुआपुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। महेश भार्गव ने पुलिस को बताया कि उसके नाना दो भाई थे, जिनके पास 36 बीघे जमीन थी। एक नाना ने अपने हिस्से की 18 बीघा जमीन राजेंद्र के नाम वरासत करा दी थी, दूसरे नाना ने अपनी 18 बीघा जमीन उसके पिता के नाम करा दी थी जिस पर राजेंद्र ने जबरन कब्जा कर रखा था। कोर्ट में मुकदमा चलने पर फैसले में जमीन महेश को मिली थी जिसकी कब्जेदारी को लेकर माह मार्च में मारपीट भी हुई थी। पुलिस केस होने पर राजेंद्र ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। इसी रंजिश को लेकर उन्होंने उसके बेटे की हत्या कर गले में फंदा लगाकर लटका दिया गया। बताया विपक्षी उसके बड़े बेटे रवि कुमार को भी दो बार मारने की कोशिश कर चुके हैं, जिसकी भी रिपोर्ट थाना में दर्ज हुई थी। अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ सुनीत कुमार ने बताया सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें