फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की हत्या मामले में पिता-पुत्र समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। शुक्रवार की रात मिर्जापुरवा में चुन्नीलाल भार्गव की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिता और उसके तीन पुत्रों को हिरासत में ले लिया है, जबकि पांचवें आरोपी को पुलिस तलाश रही है। उधर थाने का निरीक्षण करने शनिवार शाम कोतवाली पहुंचे एसपी ने हत्याकांड को लेकर प्रभारी निरीक्षक से जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुरवा निवासी चुन्नीलाल भार्गव की शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान हत्यारोपियों ने मृतक के घर पर पथराव किया था और लाठी-डंडों से परिवार के अन्य लोगों की पिटाई कर दी थी। हमलावरों की पिटाई और पथराव से मृतक की पत्नी चंद्रवती, पुत्र राजू, कमलेश और राजू की सात साल की पुत्री सुनीता घायल हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र कमलेश भार्गव की तहरीर पर फूलचंद, उसके तीन पुत्रों रामपाल, करन, मुनेश्वर और गांव के ही रामपाल के खिलाफ बलवा, मारपीट, हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पिता और उसके तीनों पुत्रों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। शनिवार शाम एसपी सत्येंद्र कुमार कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी से हत्याकांड के बाबत जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने एसपी को बताया कि हत्या की वजह दो माह पहले बरातियों से विवाद की बात दोहराने पर हुई है। एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण भी किया। थाने के अभिलेख, कंप्यूटर, दफ्तर, मालखाना, हवालात और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। एसपी ने खीरी थाने का भी एसपी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें