फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी काशी के शिव मंदिर परिसर में बनेगा श्रीराम मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अयोध्या में पांच अगस्त को भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन मुहूर्त के समय छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम मंदिर बनवाया जाएगा। जिसका भूमि पूजन पांच अगस्त को ही होगा।
विज्ञापन

छोटी काशी के शिव मंदिर परिसर में नगर पालिका के अस्थायी मेला कार्यालय में प्रबुद्धजनों की बैठक में विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधार शिला रख रहे हैं। इस ऐतिहासिक पल को जीवंत करने के लिए छोटी काशी के पौराणिक स्थल की मिट्टी और गोकर्ण तीर्थ का जल भेज नौजवानों ने पुनीत कार्य किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला के शुभ मुहूर्त पर छोटी काशी के शिव मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।
बैठक में तय हुआ कि गोला विधानसभा क्षेत्र की समस्त न्याय पंचायतों के प्रमुख मंदिरों में चार अगस्त की शाम पांच बजे अखंडपाठ शुरू किया जाएगा, जिसका समापन पांच अगस्त को प्रसाद वितरण कि साथ होगा। तय यह भी हुआ कि प्रत्येक मंदिर में 501 दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जर्नादन गिरि, राजेश गिरि एडवोकेट, रामगुलाम पांडे, केके शुक्ला, मोंटी गिरि, पवन गुप्ता, गोपाल शुक्ल, बालकृष्ण बल्लू, पवन साहनी, भोली गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें