फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: विवादों से शुरू हुआ मेला... जेसीबी के खौफ से खत्म, नगर पालिका की टीम ने गिराईं टीमें

Sat, 09 Nov 2024 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को बिना नोटिस जारी किए मेले को हटाने का आदेश दे दिया गया। इस पर दुकानदार राजी नहीं हुए तो नगर पालिका की जेसीबी पुलिस बल के साथ पहुंची।
विज्ञापन
जेसीबी से हटवाई दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में इस बार दशहरा मेला से विवादों का नाता खत्म नहीं हो रहा। देर से शुरू हुआ मेला दस नवंबर तक चलना था, लेकिन दो दिन पहले ही शुक्रवार को नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मेला उजाड़ने पहुंच गई। कुछ दुकानें और काउंटर गिराए भी गए। दुकानदारों ने नगरपालिका पर उजाड़ने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट और नगर पालिका के विवाद के चलते यह मेला शुरू से ही सुर्खियों में रहा। कई दिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। काफी विवाद के बाद बड़ी मुश्किल से इस बार दशहरा मेला लग पाया था।

मेला इस शर्त पर शुरू हुआ था कि यह 10 नवंबर तक चलेगा, लेकिन दो दिन पहले शुक्रवार को ही अचानक नगर पालिका की जेसीबी मेला पहुंची और दुकानें हटाने को लेकर विवाद हुआ। दुकानदारों का आरोप है कि कुछ दुकानों पर जेसीबी चलाई गई और काउंटर गिरा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नोटिस के ही मेला हटाने का आदेश 
दुकानदारों ने बताया कि बृहस्पतिवार तक मेला जोर-शोर से चला और भीड़भाड़ हो रही थी। शहर से लेकर गांव तक बड़ी संख्या में लोग मेले में खरीदारी करने पहुंच रहे थे। शुक्रवार को बिना नोटिस जारी किए मेले को हटाने का आदेश दे दिया गया। इस पर दुकानदार राजी नहीं हुए तो नगर पालिका की जेसीबी पुलिस बल के साथ पहुंची। साथ में ईओ संजय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और नगर पालिका की पूरी टीम पहुंच गई।

दुकानदार अपना सामान जल्दी जल्दी भरने लगे कि कहीं उनका नुकसान न हो जाए। देखते ही देखते आधे से ज्यादा मेला उजड़ गया, साथ ही नगर पालिका ने मेले की लाइट के खंभे, तार, लाइट आदि हटवा दिए।

UP News: बरेली में भाजपा नेता अनीस अंसारी ने छोड़ा पद, महिला से बातचीत की अश्लील रिकॉर्डिंग हुई थी वायरल

नगर पालिका ईओ संजय कुमार ने बताया कि 10 नवंबर तक लगाए जाने का आदेश दिया गया था, लेकिन साथ में यह भी तय था कि आगे के बचे दिनों में दुकानदारों का उसका खर्च देना पड़ेगा, लेकिन दुकानदार इस पर राजी नहीं हुए। इसलिए शुक्रवार को यह कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें