फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो परिषदीय स्कूलों में बनेंगे बहुउद्देशीय हॉल

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर-खुटार। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। पांच सौ छात्र संख्या वाले ब्लॉक क्षेत्र के तीन परिषदीय स्कूलों में बहुउद्देशीय हॉल बनाए जाएंगे। इनके बन जाने से ठंड, गर्मी और बारिश में नौनिहालों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में अब कोई भी आयोजन करने में परेशानी नहीं होगी। स्कूलों को मल्टीपरपज (बहुउद्देशीय) हॉल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में 500 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन किया जाएगा। विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर ली है।
बांकेगंज में तीन कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां 500 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। इसमें लक्ष्मीपुर (खुटार) कुकरा और पुनर्भूग्रंट स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में कुल 185 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें 20500 बच्चे पंजीकृत हैं। शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित परिषदीय स्कूलों को कॉन्वेंट और नर्सरी विद्यालयों की तर्ज पर सारी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
स्कूलों में टाइलीकरण से लेकर कक्षाओं के लिए कमरों का निर्माण, मरम्मत, बालिका शौचालय,चहारदीवारी का निर्माण और अन्य कार्यों को कराने के लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है। इसी सिलसिले में विभिन्न आयोजनों को कराने के लिए मल्टी परपज हाॅल को बनाने की योजना बनाई गई है।
बीईओ बांकेगंज राकेश कुमार और जिला समन्वयक निर्माण आलोक मौर्य ने बताया कि शासन से हॉल निर्माण के लिए ऐसे स्कूलों की सूची मांगी है, जहां 500 से अधिक छात्र संख्या हो और भूमि भी उपलब्ध हो। बताया कि तीन विद्यालय ऐसे हैं। सूची तैयार कर भेजी जा रही है। इसके बाद शासन से बजट आवंटित होने के बाद हाॅल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें