निघासन में शक्ति कलश का स्वागत करते गायत्री शक्ति मिशन के कार्यकता। स्रोत : गायत्री परिवार
निघासन। क्षेत्र में दो जनवरी 2026 से आयोजित होने वाले 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। महायज्ञ के लिए शक्ति कलश लेकर शांतिकुंज हरिद्वार गया 251 सदस्यों का दल सोमवार को वापस आया गया।
गायत्री शक्ति पीठ पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशयात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान मझगईं, बम्हनपुर, खैरहनी, दुबहा, निघासन आदि स्थानों पर पुष्प वर्षा करके भक्तों ने कलश यात्रा का अभिनंदन किया। इस मौके पर ठाकुर विनोद सिंह, आशीष गुप्ता, दामोदर वर्मा, कनकपाल सिंह राना सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
दरअसल, वर्ष 2026 में झंडी मार्ग स्थित मैदान में दो से पांच जनवरी तक विराट गायत्री महायज्ञ (लघु अश्वमेध यज्ञ) किया जाएगा। यह अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में निघासन गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से आयोजित होगा।