फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा: कोतवाली में आरोपी दरोगा से मारपीट की कोशिश, समर्थकों संग धरने पर बैठे विधायक

Sat, 30 Mar 2024 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दूसरे जिले के सांसद की रिश्तेदार महिला ने एक दरोगा पर छेड़छाड़ और अभद्रता कर रिवॉल्वर से धमकाने का आरोप लगाया। इसे लेकर सदर कोतवाली में शुक्रवार रातभर हंगामा किया। भाजपा विधायक समेत तमाम नेता धरने पर बैठ गए। काफी देर बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा, उसकी पत्नी व बेटी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
कोतवाली में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी गैर जनपद के एक सांसद की महिला रिश्तेदार ने शुक्रवार रात घर में किरायेदार बनकर रहने वाले दरोगा पर छेड़छाड़, अभद्रता और पीटने का आरोप लगाया। इस प्रकरण में आरोपी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष समेत तमाम भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कई बार पुलिस से भाजपा नेताओं का टकराव हुआ। यह भी बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं ने आरोपी दरोगा के साथ मारपीट करने की कोशिश की। धरने पर विधायक के बैठने पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। बवाल बढ़ने की आशंका पर कोतवाली में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई। 

विज्ञापन


मोहल्ला कांशीनगर की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके मकान में किराये पर रहने वाले दरोगा अभय मिश्रा नशे में आए और महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। हाथ पकड़कर खींचा और छेड़छाड़ की। मामले की जानकारी होने पर सदर विधायक योगेश वर्मा धरने पर बैठ गए। रात करीब 11 बजे से शुरू हुआ विवाद तड़के चार बजे तक चला। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा विधायक आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। एएसपी पवन गौतम ने विधायक को मानने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इधर, पुलिस ने आरोपी दरोगा का मेडिकल कराते हुए उसके विरुद्ध धारा 323, 354 खा, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दरोगा की पत्नी व बेटी के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह का कहना है कि आरोपी दरोगा का मेडिकल कराया है। मुकदमा दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें