मोहम्मदी में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते डीएम।
कुल 98 शिकायतों में सात का मौके पर ही हुआ निस्तारण
मोहम्मदी। मोहम्मदी में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 54, विकास नौ, पुलिस 15, आपूर्ति आठ, विद्युत पांच, चकबंदी चार, नगर पालिका दो और स्वास्थ्य का एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ।
डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 98 शिकायती प्रार्थनापत्र आए, जिसमें सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। संपूर्ण समाधान निवस में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
मितौली। ब्लॉक मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान नौ शिकायतें ही आईं। इसमें किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सबसे ज्यादा पांच शिकायतें राजस्व विभाग से आईं। इसके अलावा पुलिस की दो, लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग की एक-एक शिकायत आई।
25 शिकायतों में किसी का भी नहीं हो सका निस्तारण
पलियाकलां। शनिवार को तहसील में एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आईं 25 शिकायतों में से किसी का भी निस्तारण मौके से नहीं किया गया। समाधान दिवस में राजस्व व आपदा विभाग की 20, विद्युत व नगर पालिका की दो-दो व खाद्य व रसद विभाग की एक शिकायतों समेत कुल 25 शिकायतें आईं। इसमें किसी का निस्तारण नहीं किया गया। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
डीएम ने प्रगतिशील किसानों को बांटी मिनी किट, बायो डिकंपोजर
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसील सभागार में डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीडी कृषि डॉ. योगेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी की मौजूदगी में ब्लॉक मोहम्मदी के 10 प्रगतिशील किसानों को एक-एक एकड़ में बुवाई के लिए सरसों की मिनी किट बांटीं। इस किट के जरिए जिले में सरसों उत्पादन में प्रोत्साहन मिलेगा। इन सभी किसानों को पराली जलाने हेतु बायो डिकंपोजर भी बांटे।