फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म राब की कढ़ाई में गिरे मजदूर की झुलस कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। कोल्हू पर काम करते समय राब की कढ़ाई में गिरकर झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया। परिवार वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी हरिकरन (36) गांव टिकोला स्थित एक गन्ने के कोल्हू पर मजदूरी करता था। बुधवार को काम करते समय वह अचानक राब से भरी गर्म कढ़ाई में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर और वहां मौजूद ग्रामीण जब तक उसे बाहर निकालते। इससे पहले ही वह करीब 70 प्रतिशत झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले झुलसे मजदूर को लेकर आनन-फानन में सीएचसी बेहजम पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार की शाम उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही उसकी मां दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगी। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया। पोस्टमार्ट के बाद शुक्रवार को शव जब उसके गांव पहुंचा तो घर में चीखपुकार मच गई। घर वालों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हरिकरन मूलत: मितौली के गांव दानपुर का निवासी था। पिछले कई सालों से वह अपनी मां के साथ नीमगांव के गांव रामनगर में अपने बहनोई रामबिलास के घर पर रहता था। वह अविवाहित था। उसकी मौत से उसकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उसके जीवन यापन का कोई सहारा नहीं बचा है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि राब की कढ़ाई में गिरने से मजदूर झुलस गया था। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें